फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे डॉक्टर

Mon, 19 Dec 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सचल पशु चिकित्सा सेवा का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से दूर-दराज के गांवों में पशु पालकों को अब पशुओं के इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सचल पशु चिकित्सा सेवा वाहन से चिकित्सक उनके घर जाकर पशुओं का इलाज व टीकाकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान ने कलक्ट्रेट में तीन सचल पशु चिकित्सा सेवा के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया। मदन चौहान ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर पशु की बीमारी की स्थिति में सही सेवा नहीं पहुंच पाती।

जिसके उसे भयंकर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में एक सचल पशु चिकित्सा सेवा वाहन की शुरुआत की है। फिलहाल तीनों तहसीलों के लिए एक एक वाहन दिया गया है।
विज्ञापन


जल्दी ही हर ब्लॉक को एक वाहन दिया जाएगा। सीवीओ वाईपी सिंह ने बताया कि यह वाहन रूट के हिसाब से कार्य करेंगे। वाहन में संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें