एकेपी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शनिवार को प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में ताकत फूंकी। एबीवीपी से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा काजल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान की भावी प्रत्याशियों ने अनेक गांवों का दौरा कर छात्राओं से जनसंपर्क कर वोट मांगे।
वहीं सपा छात्रसभा की प्रत्याशियों ने कॉलेज में ही प्रचार-प्रसार किया। एकेपी पीजी कॉलेज में 23 नवंबर को छात्रसंघ चुनाव संपन्न होगा। चुनाव में करीब 1867 छात्रा वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगी। चुनाव में सपा छात्रसभा ने चार जबकि एबीवीपी ने पांच पदों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
चुनाव के मद्देनजर रविवार सुबह 9 बजे तक ही छात्राएं प्रचार-प्रसार कर सकेंगी। ऐसे में प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन छात्राओं ने पूरी ताकत फूंक दी। एबीवीपी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा काजल शर्मा के नेतृत्व में भावी प्रत्याशी कामिनी, फरीन, मीनू, शैली, आस्था ने ततारपुर, सीतादेई, वझीलपुर, धनौरा, गोयना, जरौठी में प्रचार-प्रसार किया।