मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन एक साल पहले स्कूल जा रही थी। तभी पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी रोहिल ने उसको बहलाकर कार में बैठा लिया था, जिसके बाद उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को इस संबंध में जानकारी देने की कोशिश की तो वीडियो वायरल कर देगा। जिसकी वजह से पीड़िता डर गई और किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया।
पीड़िता के भाई ने बताया कि 26 अगस्त को आरोपी फिर से उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द बोलने लगा और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में परिजनों को बताया और कोतवाली पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि संबंधित मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत एससी एसटी और आईटी एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर लिए गए हैं, वहीं मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।