जानकारी के अनुसार, गांव डूहरी स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बुधवार रात चोरों ने धावा बोला दिया। खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने बैंक में प्रवेश किया और नोट गिनने की मशीन, गार्ड की बंदूक चोरी कर ले गए। कैश रूम तक चोर नहीं पहुंच पाए। सुबह बैंककर्मियों को चोरी के बारे में सूचना मिली। एसपी अभिषेक वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। फार्रेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।