गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसकी 13 वर्ष की बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। सोमवार को वह परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। दोपहर को जब वह स्कूल से घर नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने स्कूल में जाकर जानकारी की, तो पता चला कि परीक्षा होने के बाद वह वहां से चली गई। जिसके बाद उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारों के अलावा आसपास के क्षेत्र में बेटी को तलाश किया। लेकिन, उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।