सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी मदरसा संचालक ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 12 मई को गांव पिपलेड़ा निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को मदरसे में दीनी तालीम हासिल करने के लिए छोड़ गए थे। छात्रा 13 मई की शाम करीब पांच बजे किसी को बिना बताए मदरसे से कहीं चली गई। जिसके बाद उसने छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। थाने पर यदि कोई तहरीर प्राप्त हुई है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद