गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र करीब 23 साल है। एक मार्च को वह परिवार के लोगों के साथ किसी काम से घर के बाहर गया था। इसी दौरान जनपद करनाल के थाना गरौड़ा क्षेत्र के संजय नगर निवासी बोबी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए अपने साथ ले गया।
उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपी और युवती की तलाश की जा रही है। संवाद