गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उसकी बेटी दो दिन पूर्व सामान लेने के लिए बाजार गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। लाश करने के दौरान मालूम हुआ कि उसकी बेटी को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवक के परिजनों से मामले की जानकारी की, तो उन्होंने इन्कार कर दिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और आरोपी की तलाश की जा रही है।