फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर बच्ची की मौत

Mon, 20 Jan 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे 9 स्थित जीएस हॉस्पिटल के सामने फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें छह साल की बच्ची परी की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। जबकि दंपती के साथ पांच माह का बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


थाना हाफिजपुर के शाहबुद्दीननगर निवासी शिवकुमार रविवार को दिल्ली के हर्ष विहार में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की शाम लौटते समय जीएस अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी छह वर्षीय पुत्री परी उछलकर सड़क पर गिर गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि वह और उनकी पत्नी रजनी व पांच महीने का मासूम पुत्र मानव घायल हो गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें