फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती प्रेमी युवक से शादी करने की जिद लेकर कोतवाली पहुंच गई। मामले की जानकारी पर परिजन भी कोतवाली पहुंच गए और घर पर मामला सुलझाने की बात कहकर युवती को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह एक गांव निवासी युवती कोतवाली पहुंची। बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती है। दोनों बालिग हैं। वहीं एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। युवती का कहना है कि इसके बारे में परिजनों को भनक लग गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। उसने परिजनों को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन परिजन उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। किसी तरह वह घर से बाहर निकली और कोतवाली पहुंची। जहां उसने पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी देते हुए प्रेमी से ही शादी करने की बात कही।
युवती की बात सुनकर पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंच गए। जहां पर परिजनों ने किसी तरह युवती को समझाया और अपने साथ लेकर गांव चले गए। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि युवती ने कोई शिकायत पुलिस से की है, तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें