फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए जीडीए में कल होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। करीब 50,000 दर्शकदीर्घा वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार को जीडीए सभागार में बैठक प्रस्तावित की गई है। बैठक में जीडीए और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच मंथन होगा। इसी साल जून में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जीडीए ने क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए कवायद तेज कर दी है। अगस्त में यूपीसीए और जीडीए के बीच पीपीपी मॉडल पर निर्माण कराने की सहमति बनने के बाद अब निर्माण की रूपरेखा तय होने जा रही है।
विज्ञापन


बताते चलें कि राजनगर एक्सटेंशन में करीब आठ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 33 एकड़ जमीन का अधिग्रहण शुरू हुआ था। 2024 में तत्कालीन सांसद जनरल वीके सिंह ने मोरटी राजनगर एक्सटेंशन में चहारदीवार के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। कभी हाईटेंशन लाइन हटाने तो कभी रजिस्ट्री तो कभी फंड के अभाव में काम बाधित होता रहा है। अब स्टेडियम के निर्माण कराने की जिम्मेदारी जीडीए को सौंप दी गई है। जमीन यूपीसीए के नाम से है, इसलिए यूपीसीए और जीडीए की संयुक्त देखरेख में स्टेडियम का निर्माण होना है। यूपीसीए के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा का कहना है कि यह स्टेडियम पश्चिम उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा बनेगा। सोमवार को बैठक में निर्माण की रूपरेखा तय करने के लिए जीडीए सभागार में बैठक बुलाई गई है।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए बेस्ट निर्माण एजेंसी का चुनाव किया जाएगा। इस स्टेडियम को विश्वस्तरीय निर्माण मानकों पर तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि सोमवार को बैठक में निर्माण की रूपरेखा तय हो सकती है। यूपीसीए के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। निर्माण में जो भी रुकावटें होंगी उन्हें विभागों से समन्वय स्थापित कर दूर किया जाएगा और समय से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें