फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बंद होगा गढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज का रास्ता

Wed, 18 Nov 2015 02:15 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का एसडीएम और रेलवे के निर्माण निगम के अफसरों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य को देखते हुए फाटक बंद करने पर आगामी दो-तीन दिन में निर्णय लिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि लोगों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है।

मंगलवार को एसडीएम शमशाद हुसैन, रेलवे के निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता एनएस बघेल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजीव गुप्ता रेलवे फाटक पर पहुंचे।

रेलवे अफसरों ने बताया कि वाहनों के आवागमन से निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। इसलिए फाटक बंद करना पड़ सकता है।

ओवरब्रिज बनने के बाद फाटक पर अंडरब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव है, ताकि पैदल यात्री, रिक्शा, भैंसा बुग्गी, तांगा आदि छोटे वाहन चालकों को दिक्कत न हो।

एसडीएम शमशाद हुसैन ने कहा कि फाटक बंद करने से पहले यह व्यवस्था की जाए कि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। फाटक बंद करने को लेकर आगामी दो-तीन दिन में बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें