फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीएम के समक्ष रखा मेला मार्ग का चौड़ीकरण और मंडी के विस्तार का प्रस्ताव

Thu, 12 Feb 2026 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बृहस्पतिवार को विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने मेला मार्ग के चौड़ीकरण, मंडी के विस्तार के साथ अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि गढ़ गंगानगरी में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा गढ़ कृषि मंडी के विस्तारण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, ताकि किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्या पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष गंगा की बाढ़ से कई गांव प्रभावित होते हैं, जिससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंचता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संवेदनशील गांवों में मजबूत बांध निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगानगरी में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से गढ़ क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें