फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ गंगा मेला : पहली बार होगी स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी, आज से पंजीकरण होंगे शुरू

विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले में बसी तंबुओं की नगरी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में लग रहे कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में पहली बार सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, इसमें प्रतिभाग करने वाले अश्वों के पंजीकरण की प्रक्रिया 17 नवंबर आज से शुरू होगी। इसके लिए पशु बाजार सेक्टर क्षेत्र, गढ़मुक्तेश्वर को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पंजीकरण 17 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 20 नवंबर को सुबह दस बजे तक किया जाएगा। 17 से 19 नवंबर तक पंजीकरण का समय सुबह 11:30 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। अंतिम दिन 20 नवंबर को सुबह 10 बजे तक ही पंजीकरण कराया जा सकेगा।
प्रदर्शनी में कुल छह श्रेणियों में पंजीकरण किया जाएगा, इनमें स्वदेशी नर घोड़े की वयस्क और मिल्क टीथ श्रेणी, स्वदेशी मादा घोड़ी की वयस्क और मिल्क टीथ श्रेणी व नुकरा नस्ल के वयस्क नर और मादा घोड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले घोड़ों का स्वस्थ होना अनिवार्य है। इसके लिए अश्वपालकों को अपने क्षेत्र के पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र बनवाना होगा। प्रमाण- पत्र में एंटी रेबीज और टेटनस वैक्सीन लगने की तिथि के साथ डिवॉर्मिंग की जानकारी दर्ज होनी चाहिए। प्रदर्शनी के लिए जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. विशाल चौधरी और डॉ. विनीत शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें