फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छह घंटे बाधित रहेगी गढ़-ब्रजघाट की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम के मद्देनजर क्षेत्र में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निगम के अधिकारी व कर्मचारी लगातार प्रयासरत हैं। इसी के तहत काफी समय से पुराने, तार, खंभे व अन्य उपकरण बदलवाने का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़-प्रथम की 33केवी लाइन के मेंटीनेंस का काम रविवार (आज) को किया जाना है। मेंटीनेंस कार्य के दौरान कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी और दुर्घटना की आशंका न रहे। इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को 220केवी उपकेंद्र सिंभावली से निर्गत सीबी नंबर-08 की 33 केवी लाइन और 33/11केवी उपकेंद्र गढ़ प्रथम से जुड़े सभी 11केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें