फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पार्कों की देखरेख के लिए मालियों की होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका क्षेत्र में देखरेख के अभाव में पार्क बदहाल हो रहे हैं। बदहाल पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए नगर पालिका द्वारा संविदा मालियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में दुकानों का निर्माण कराकर पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र के 42 वार्डों में करीब 70 छोटे बड़े पार्क हैं। मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में पार्को की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन किसी भी में देखरेख और साफ सफाई के लिए माली की तैनाती नही है। नगर पालिका की पूर्व बैठकों में मालियों की तैनाती को लेकर मुद्दा उठता रहा है, लेकिन कोई समाधान नही हो सका।
विज्ञापन


जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में नगर पालिका की बोर्ड बैठक कराने की तैयारी चल रही है। इसमें पार्कों की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए 25 मालियों की तैनाती का प्रस्ताव रखा जाएगा। जो सप्ताह में अलग अलग दिन अलग अलग पार्को में जाकर पेड़ पौधों के रख रखाव का ध्यान रखेंगे और सिंचाई व सफाई की भी व्यवस्था करेंगे।

इसके साथ ही गढ़ रोड स्थित अटल पार्क की स्थिति में भी सुधार की तैयारी है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह शाम घूमने आते हैं और दोपहर के समय धूप के बचने के लोग पार्क में छाव का सहारा लेते हैं। लोगों की सुविधा के लिए यहां दुकानों का निर्माण कराने की भी तैयारी चल रही है। इससे लोगों को भी लाभ मिलेगी और नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी का कहना है कि पार्कों की देखरेख के लिए मालियों की तैनाती और अटल पार्क में दुकानों का निर्माण का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें