बाबूगढ़। थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की जिला मेरठ थाना किठौर के गांव मेघराजपुर में लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली निवासी हरेंद्र कुमार बाबूगढ़ थाना से गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। आरोपी ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध रूप से धन अर्जित किया था। इसी अवैध धन से आरोपी ने जिला मेरठ थाना किठौर के गांव मेघराजपुर में लगभग आठ लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। मंगलवार को संबंधित मजिस्ट्रेट, सीओ किठौर, थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई डीएम हापुड़ व मेरठ के आदेश के अनुपालन में की गई है। इस दौरान संबंधित मजिस्ट्रेट, सीओ किठौर समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।