फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगरी का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा: शिवपाल

Thu, 10 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि उपेक्षित गंगानगरी के चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गढ़ में बहुत जल्द एक आलीशान गेस्ट हाउस का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे अपने काफिले के साथ रामपुर जा रहे थे। जो कुछ देर के लिए ब्रजघाट के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके।

जहां सपा विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष फारूख प्रधान, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कृष्णवीर गब्बर, सयुस जिलाध्यक्ष रवि यादव, राजू पधान, संजीव यादव, तैयब चौधरी, मुखिया मदहत अली, सरनजीत गुर्जर, रविंद्र खेड़ा, कृष्ण पधान, पालिका सदस्य राकेश चौहान, डॉ.शमशाद, जितेंद्र गुर्जर, बदरुद्दीन दानिश ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया के सामने शिवपाल यादव ने दावा किया कि सूबे में अगली बार भी सपा की ही सरकार बनेगी, क्योंकि सरकार की कार्यप्रणाली से सभी वर्ग  संतुष्ट हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बिहार की तर्ज पर महागठबंधन बनाने के विषय में उनका  जवाब था कि इस संबंध में पार्टी हाईकमान द्वारा ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

शिवपाल यादव ने दावा किया कि उपेक्षित गंगानगरी के चहुमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, जबकि बहुत जल्द गढ़ में सिंचाई विभाग के स्तर से एक आलीशान गेस्ट हाउस का निर्माण भी कराया जाएगा।

इस दौरान राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी, पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर मेरठ सुधांशु यादव, राजन मित्तल मुरादाबाद, एसई एके भाटिया, एक्सईएन एसएस गुप्ता, रतनलाल गुप्ता, एई एके गुप्ता कई अफसर मौजूद रहे।

सपा विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष फारूख प्रधान और पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गब्बर ने शिवपाल यादव को बताया कि पुलिस-प्रशासनिक अफसर सपाइयों की खुली अनदेखी कर रहे हैं, जबकि बसपा और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जा रही है। इस पर कबीना मंत्री ने ऐसे अफसरों की सूची तैयार कराकर अविलंब अपने कार्यालय में भिजवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें