फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा जलस्तर स्थिर, गांवों में बीमारी फैलने का खतरा

विज्ञापन
जलस्तर स्थिर रहने से ब्रजघाट में गंगा के उफान में आई कमी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर स्थिर है। रुके पानी में सड़न और बदलते मौसम से तटीय गांवों में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। नियमित स्वास्थ्य शिविर न लगने से बुखार समेत अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेरठ के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के अनुसार, रविवार शाम तक ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.66 मीटर दर्ज हुआ। यह जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर है। हालांकि, गंगा का पानी अभी गांवों की आबादी तक नहीं पहुंचा है। जलस्तर घटने से खादर क्षेत्र के रास्तों और आसपास के इलाकों में पानी कम हुआ है। निचले स्थानों व गड्ढों में जमा पानी से संक्रमण फैलने की आशंका है। कुदैनी की मढ़ैया, काकाठेर, चकलठीरा और गड़ावली सहित कई गांवों में ग्रामीणों को बुखार व मौसमी बीमारियों की शिकायत है।
ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से गांवों में शिविर लगाकर जांच व दवा वितरण की अपील की। पशुधन विभाग की टीम भी गांवों में पशुओं की जांच नहीं कर रही है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वास्थ्य और पशुधन विभाग की टीम भेजकर लोगों व पशुओं की जांच व दवा वितरण की मांग की। एसडीएम श्रीराम यादव ने जिलाधिकारी से वार्ता कर जल्द स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर जांच व दवा वितरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें