फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 11 सेंटीमीटर गिरा गंगा जलस्तर, खेतों में अभी भी भरा पानी

Sat, 29 Jul 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों की बारिश और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज कम-ज्यादा होने का सीधा असर गंगा के जलस्तर पर पड़ रहा है। बारिश बढ़ने से गंगा उफना जाती है, वहीं कम होने पर जलस्तर तो कम होने लगता है। लेकिन खेतों में पानी कम नहीं हो रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ने के कारण बुधवार को गढ़-ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई थी, वहीं बृहस्पतिवार को भी जलस्तर दो सेंटीमीटर बढ़ा। लेकिन शुक्रवार और शनिवार को जलस्तर में एकदम से गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की शाम जहां जलस्तर 198.65 मीटर (समुद्र तल से) रहा, वहीं शनिवार की सुबह गिरकर 198.58 मीटर पर पहुंच गया। जिसमें शाम छह बजे तक चार सेंटीमीटर की और कमी आई। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शनिवार की शाम ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.54 मीटर के निशान पर बना हुआ है। शुक्रवार की शाम से शनिवार की शाम तक जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। वहीं शनिवार को बिजनौर बैराज से एक लाख 21 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया है। जिससे जल स्तर में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। जलस्तर कम होने के बावजूद अभी भी खेतों और आबादी के पास जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में भरा पानी कम न होने से किसानों को पानी में घुसकर पशुओं के लिए चारा काटना पड़ रहा है।
एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि जलस्तर लगातार कम हो रहा है। जिससे बाढ़ की संभावना भी कम होती जा रही है। बाढ़ चौकियां जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें