फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 साल बाद बदल गई गंगा की जलधारा

Sat, 23 Aug 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद गंगा की धार बदल गई है। करीब 15 साल बाद गंगा की जलधारा हापुड़ सीमा की तरफ बढ़ गई है। अब जलस्तर कम होने के बाद कार्तिक पूर्णिमा का मेला गढ़ क्षेत्र की तरफ रेतीले मैदान से हटकर पक्की भूमि पर लगेगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


करीब 15 साल से गंगा में बढ़ रहा जलस्तर अमरोहा जनपद की तरफ बह रहा था। इससे हापुड़ सीमा का क्षेत्रफल अमरोहा की ओर अधिक हो गया था। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा मेला भी धीरे धीरे अमरोहा जनपद की ओर बढ़ गया था, लेकिन इस बार गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी ने खादर में बाढ़ ला दी। इससे गंगा की धार हापुड़ की तरफ अधिक बढ़ गई है। ऐसे में इस बार आयोजित होने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेला पक्की भूमि पर लग सकेगा। इससे श्रद्धालुओं को करीब तीन से चार किलो मीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। एसडीएम श्रीराम का कहना है कि अभी कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजन में समय है। जलस्तर कम होने के बाद उपलब्ध स्थान के आधार पर मेला आयोजन से जुड़ी तैयारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें