गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती ने बताया कि कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हो गई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों का मेल जोल बढ़ गया। अब परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं ओर तय कर दिया। रिश्ता तय होने पर वह अपने परिवार के फैसले पर खुश है। लेकिन अब आरोपी उस पर शादी न करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने उसको धमकी दी है कि यदि उसने किसी ओर से शादी की तो अंजाम बुरा होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि तहरीर के आधार दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।