फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऋण बंद कराने के नाम पर 76 हजार रुपये ठगे

Sat, 19 Jul 2025 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। अचपलगढ़ी गांव निवासी युवक से ऋण बंद कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 76 हजार रुपये ठग लिए। युवक ने जब रकम लौटने की उम्मीद में कस्टमर केयर से संपर्क किया तो जवाब नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अशोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने होम क्रेडिट फाइनेंस कंपनी से 85,600 रुपये का ऋण लिया था, जिसकी सात किस्तें वह दे चुका था। 22 जून को उसने एप के माध्यम से ऋण बंद करने का विकल्प चुना, इसके कुछ देर बाद एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को होम क्रेडिट का कर्मचारी बताकर सारी जानकारी दी और पूरा बकाया 76,643 रुपये एक यूपीआई पर भेजने को कहा।
पीड़ित ने बताए अनुसार रकम भेज दी, लेकिन ऋण बंद नहीं हुआ। बाद में पता चला कि धनराशि एक बैंक में आदर्श गौतम नामक के खाते में गई है। अशोक ने साइबर क्राइम पोर्टल और बैंक में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि साइबर ठगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें