फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला के खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Tue, 01 Jul 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में महिला के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महेश्वरी कॉलोनी निवासी गीता त्यागी ने बताया कि मंगलवार दोपहर बस अड्डे के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने 40 हजार निकालने का प्रयास किया, लेकिन मशीन से कोई नकदी नहीं निकली। मशीन में कई बार प्रयास करने के बाद भी जब नकदी नहीं निकली तो वह खाली हाथ घर लौट आईं।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक से 40 हजार निकासी का मैसेज आया। खाते से रकम कटने की जानकारी मिलते ही वह हैरान रह गईं। उनका कहना है कि उन्होंने किसी से कोई पासवर्ड, पिन या ओटीपी साझा नहीं किया। न ही डेबिट कार्ड किसी को दिया। केवल रुपये निकालते समय एटीएम पर एक युवक मौजूद था। उन्होंने इसे साइबर ठगी मानते हुए कोतवाली में तहरीर दी है और बैंक खाते की जांच कराने की मांग की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें