पिलखुवा। भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक सब्सिडियरी) के मोहन नगर शाखा प्रबंधक मोहम्मद सहरान ने कंपनी के पूर्व फील्ड स्टाफ और पूर्व शाखा प्रबंधक पर 26.99 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाखा प्रबंधक ने बताया है कि कंपनी के पूर्व फील्ड स्टाफ मेरठ निवासी संदीप कुमार ने महिलाओं से ऋण के रूप में वसूले 26,99,490 लाख रुपये और पूर्व शाखा प्रबंधक अनुज कुमार ने 2,49,811 रुपये गबन कर लिए हैं। संदीप ने धनराशि हड़पने के बाद नवंबर 2023 में बिना सूचना दिए नौकरी छोड़ दी।
कंपनी ने आठ दिसंबर 2023 व छह जून 2024 को कोतवाली पिलखुवा व सीओ से शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सुनीता चौहान ने एसपी के आदेश पर बताया कि धोखाधड़ी की धारा 406, 420 समेत अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।