फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऋण दिलाने के नाम पर 26 हजार रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव कुराना जहांगीराबाद निवासी प्रभाकर ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव के ही रहने वाले युवक से उसने फाइनेंस कंपनी के माध्यम से ऋण दिलाने की बात की थी। आरोपी ने ऋण दिलाने के लिए पांच हजार रुपये का खर्चा बताया। पांच हजार रुपये लेने के बाद युवक ने ऋण की फाइल तैयार करा दी। इसके बाद भी आरोपी उससे लगातार रुपयों की मांग करता रहा। समय-समय पर आरोपी युवक ने उससे 26 हजार रुपये से अधिक रकम ले ली। लोन पास कराने के बाद युवक ने उससे चार हजार रुपये और मांगे। जिसे देने से इन्कार करने पर आरोपी ने ऋण की रकम उसके खाते में नहीं डलवाई। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें