फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धोखाधड़ी के आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित

Wed, 24 Dec 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी अभिलाष तोमर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार गांव सालारपुर निवासी विनीत चौहान उर्फ मोनू उसके भाई सुमित चौहान, आशा, मनवीर निवासी गांव बहादुरगढ़ और अंकुश निवासी गांव फौदापुर थाना गजरोला जनपद अमरोहा से उसकी पुरानी जान पहचान थी। आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाकर षड्यंत्र रचकर उसे क्षेत्र में दवा और सीरिंज बनाने की फैक्टरी लगाने की बात की। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ रुपये से कंपनी शुरू कराने और उसे साझीदार बनाने का झांसा दिया। आरोपियों के झांसे में आकर उसने उन्हें दस लाख रुपये दे दिए। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपियों को कई बार में 25 लाख से अधिक की रकम दी। इसके बाद आरोपियों ने फैक्टरी का संचालन करने और उसके पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी विनीत तभी से फरार चल रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें