फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सेवानिवृत्त शिक्षक से 20 हजार रुपये ठगे

Sat, 08 Mar 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक से बाइक सवार ठग ने बातों में उलझाकर 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी अतुल पंडित ने दी तहरीर में बताया कि उनके पिता विजय कुमार शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। जो शनिवार को गांव शाहपुर में स्थित प्लॉट के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान युवक बाइक से वहां पहुंचा, जिसने उनके पिता से भट्ठे से आई ईंटों का भुगतान करने के लिए कहा। जब पिता ने आरोपी से उसकी बात कराने के लिए कहा, तो आरोपी ने अपने मोबाइल से किसी दूसरे व्यक्ति से बात करा दी। मोबाइल पर दूसरे युवक ने अतुल बनकर उनके पिता को 20 हजार रुपये देने के लिए कह दिया। आरोपियों के झांसे में आकर उनके पिता ने युवक को 20 हजार रुपये दे दिए। घर लौटने पर इस बारे में उनकी अपने पिता से बात हुई। अतुल का कहना है कि उन्होंने भट्ठे से ईंट नहीं मंगाई थी। बताया कि आरोपी का वीडियो घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें