फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये ठगे

Sat, 16 Aug 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी खाई बाजार कोटला युसूफ निवासी जावेद के साथ साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जावेद अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने झांसे में लेकर कुछ औपचारिकता पूरी करने के नाम पर जानकारी मांगी। इसके बाद साइबर ठग ने उनके खाते से चार बार में 194800 रुपये निकाल लिए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोन के आधार पर साइबर ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें