फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक के खाते से निकाले 1.75 लाख रुपये

Sat, 16 Aug 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला राजीव नगर निवासी युवक के खाते से ठगों ने ऑनलाइन 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक शाखा में जाने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


मूलरूप से धौलाना निवासी रवि जायसवाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह पिछले काफी समय से गढ़ के मोहल्ला राजीवनगर में रहते हैं। उनका नगर की बैंक शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि खाते में दो लाख से अधिक की रकम थी। दो दिन पूर्व वह आवश्यकता पड़ने पर खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक शाखा गए थे। रुपये निकालने के दौरान कैशियर ने बताया कि उनके खाते में रकम नहीं है। बैंक अधिकारी की बात सुनकर वह दंग रह गए। पीड़ित का कहना है कि साइबर ठगों ने उनके खाते से पौने दो लाख से अधिक की रकम निकाली ली, जबकि उन पर रकम निकाले जाने से संबंधित कोई संदेश नहीं पहुंचा। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें