पिलखुवा। साइबर ठगों ने युवक का फोन हैक कर उसके बैंक खाते से दो बार में 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। न्यू आर्यनगर निवासी राजेश कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका खाता पिलखुवा स्थित एक बैंक में है। साइबर ठगों ने 10 जुलाई की दोपहर को उसका मोबाइल हैक कर फोन-पे के जरिए 20 हजार और रात को एक लाख रुपये निकाल लिए। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।