फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोल्ड ड्रिंक की खेप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, व्यापारी से 12.58 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एफसीआई श्रीनगर कालोनी निवासी व्यापारी से कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक की खेप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 12.58 लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़त व्यापारी ने इसकी शिकायत एसपी से की। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी संदीप तोमर ने बताया कि उसकी मोहल्ला शक्तिनगर हापुड़ में वंश ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। फर्म होलसेल में कोल्ड ड्रिंक खरीदने व बेचने का कार्य करती है। उसके एजेंट अंकित कुमार निवासी बिहारीपुर एक्सटेंशन गोकलपुर दिल्ली से पुराने व्यापारिक संबंध थे। 12 मार्च 2024 को उसके पास अंकित का फोन आया था।

अंकित ने बताया कि उसकी एक पार्टी धीरज राजौरा पुत्र इंद्रदत्त राजौरा निवासी किशोरपुरा ईदगाह के पीछे कोटा राजस्थान के पास लगभग 12-13 लाख रुपये का माल है। उसने अंकित से माल खरीदने के लिए धीरज से बात पक्की करने की बात कही। बात पक्की होने पर अंकित ने उससे विकास मैटल के नाम से एक खाता नंबर पर रुपये डालने को कहा।
विज्ञापन


अंकित की बातों पर विश्वास कर उसने 14 व 15 मार्च में तीन किस्तों के माध्यम से अंकित के बताए खाते में 12.58 लाख रुपये डाल दिए। जबकि 16 मार्च को माल की डिलीवरी हापुड़ में होनी थी। समय बीत जाने पर उसने अंकित से संपर्क किया। आरोपी अंकित ने ई- वे बिल बनने में दिक्कत होने का उससे बहाना बनाया।

शक होने पर पीड़ित आरोपी अंकित को साथ लेकर आरोपी धीरज के यहां राजस्थान पहुंचा तो उसका मोबाइल बंद था और वह घर से गायब था। इसके बाद उसने विकास मैटल के खाते में रुपये डालने वालों से संपर्क किया। इस दौरान उसके मालिक आदेश जैन ने उसे बताया कि इस खाते को उसका भांजा सुमित जैन निवासी राजगरम धरम चौव्हाण केठुनजा खोडा लाडपुरा कोटा राजस्थान चलाता है। जिसके बाद उसने एसपी से शिकायत की।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने की धारा 406 व 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें