फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सोने व चांदी के पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर 4.82 लाख रुपये ठगे

Fri, 28 Nov 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के फ्रीगंज रोड स्थित चैंबर नंबर 81 सिविल कोर्ट निवासी अधिवक्ता डॉ. सुनील अग्रवाल से साइबर ठगों ने सोने व चांदी के पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर 4.82 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता डॉ. सुनील अग्रवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह सोने व चांदी के पुराने सिक्कों को क्रय - विक्रय करने का कार्य करता है। आरोपी ने अपने आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनसे झांसे में ले लिया।
इसके बाद उसने उनके व्हाट्सएप पर फर्जी ढंग से तैयार किए आरबीआई के प्रमाण पत्र भेज दिए। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने 15 से 18 अक्तूबर 2025 के बीच अपने व रिश्तेदारों के खातों से अमन कुमार, रितिक, लोकेश कुमार, अरुण कुमार, समीर क्षेत्री, पंकज सिंह, बब्लू कुमार, विजय सक्सेना, राज सिंह ज्ञानी व शंकर के बैंक खातों में 4.82 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इतना ही नहीं राज सिंह ज्ञानी नाम के व्यक्ति ने फोन कर उनसे 1.50 लाख रुपये और जीएसटी के नाम पर जमा कराने का भी दबाव बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें