फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले की कोशिश, हिरनपुरा में शादी समारोह में जा रहे थे मदन चौहान

Tue, 10 Feb 2026 12:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

पूर्व मंत्री का कहना है कि सोमवार की रात वह अपने पीए रणधीर, गनर और चालक के साथ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में लग्जरी कार में सवार युवकों ने उनकी कार जबरन रुकवा ली।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सरकार के मनोरंजन कर मंत्री व वर्तमान में भाजपा नेता मदन चौहान पर सोमवार की रात शादी समारोह में जाने के दौरान चार युवकों ने पिस्टल से जानलेवा हमले की कोशिश की। पूर्व मंत्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री का कहना है कि सोमवार की रात वह अपने पीए रणधीर, गनर और चालक के साथ क्षेत्र के गांव हिरनपुरा में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में लग्जरी कार में सवार युवकों ने उनकी कार जबरन रुकवा ली। आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। मदन चौहान का कहना है कि एक युवक उनकी कार के शीशे के पास पहुंचा और उससे सटा कर पिस्टल से गोली चला दी। लेकिन या तो उस समय पिस्टल के चैंबर में गोली नहीं थी, अथवा गोली मिस हो गई। जिससे उनकी जान बची। गनर के कार से उतर कर चेतावनी देने पर आरोपी अपनी कार में जाकर छिप गए।

एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें