फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनवरपुर के जंगल से चार ट्रांसफार्मर चोरी, भड़के किसान

Sun, 19 Mar 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिलखुवा। अनवरपुर गांव के जंगल से शुक्रवार रात चोर चार ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। ट्रांसफार्मरों के चोरी होने से पूरे जंगल की बिजली ठप हो गई। किसानों ने बिजलीघर पर एकत्रित होकर तुरंत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने के आश्वासन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। जंगल की बिजली आपूर्ति ठप होने से गेहूं की सिंचाई प्रभावित हो रही है।       शुक्रवार रात अनवरपुर गांव के जंगल के चार ट्रांसफार्मरों को चोर चोरी कर ले गए।

शनिवार सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मरों का बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। किसानों की सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


किसानों ने गेहूं की सिंचाई प्रभावित होने की बात कहते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों से तुरंत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग रखी, लेकिन अधिकारियों ने किसानों को संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

बाद में किसान ट्रैक्टर ट्राली से बिजलीघर पहुंचे और जल्द ट्रांसफार्मर रखने की मांग को लेकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल अंतिम पड़ाव पर चल रही है। अगर ट्रांसफार्मर फुंके रहने के कारण फसल की सिंचाई नहीं हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी।

तुरंत फूंके ट्रांसफार्मर ठीक होने चाहिए। हंगामा करने में वालों वीरेंद्र, जोगेंद्र, पिंटू, रामचंद्र, राकेश, बंटी, बबली, तरुण, निखिल, कलवा, मूले, प्रथी, योगेश और अमित शामिल रहे। उधर, अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि जंगल से चार ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं। फुंके ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें