फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य विभाग ने रिलायंस रिटेल स्टोर से लिए चार नमूने

Thu, 10 Oct 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर चार नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जनपदीय टीम द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए रिलायंस रिटेल लिमिटेड दिल्ली रोड से साबुदाना, मूंगफली दाना, सिंगाड़ा आटा, फूल मखाना का एक-एक नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि चारों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




बैठक कर व्यापारियों को दिए निर्देश

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ एडीएम संदीप कुमार ने बैठक की। जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर जनपद में सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने, खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं रखरखाव की उचित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। एडीएम ने कहा कि खाद्य व्यापारियों को उचित जानकारी, शिविरों के माध्यम से जागरूकता प्रदान की जाए। स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं खाद्य पदार्थों की शुद्धता के बारे में जागरूक किया जाए। जो खाद्य कारोबारी खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप अपने कारोबार को व्यवस्थित न करे, उनके विरुद्ध उचित प्रवर्तन कार्रवाई हो। बैठक में एएसपी विनीत भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें