फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू खाने से चार लोग बीमार

Thu, 13 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लेंटर पड़ने की खुशी में बांटे गए लड्डू खाने से महिला और उसके दो बच्चों सहित चार लोग बीमार हो गए। डॉक्टर ने सभी को फूड प्वायजनिंग से पीड़ित बताया है। अमरोहा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन


गंगा खादर गांव निवासी बबलू सिंह के मकान पर मंगलवार शाम को लेंटर डाला गया था। इस खुशी में बबलू गढ़-चौपला के एक हलवाई की दुकान से ढाई किलो लड्डू खरीदकर लाया था। देर शाम परिजन और मजदूरों को बबलू ने लड्डू बांट दिए। कुछ ही देर बाद लड्डू खाने वालों को चक्कर और उल्टी दस्त होने लगे।

आनन फानन में बबलू अपने बेटे अनुज, बेटी दीपिका, पत्नी संतकली और मजदूर रघुबीर को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गया। वहां तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें अमरोहा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन


दिवाली नजदीक है। नवरात्र और दशहरा बीत चुका है। बावजूद इसके अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान शुरू नहीं किया गया। नतीजतन मिलावटखोर धड़ल्ले से मिलावटी सामान बेच रह हैं।

दूध, मिठाई और खाद्य सामग्री में मिलावट करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। इसकी धरपकड़ के लिए अतिशीघ्र छापामार अभियान चलवाकर सैंपलिंग करवाई जाएगी। - आरएन पांडेय, एसडीएमत्योहारी सीजन में मिलावट खोरी की शिकायतें आ रही हैं। जल्द ही अभियान चलाकर नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें