फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना देहात पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने रविवार देर रात गांव सुल्तानपुर अंडरपास के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक, एक स्कूटी, आठ फर्जी नंबर प्लेट, चार फर्जी आरसी व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रविवार देर रात थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने गिरोह के सदस्यों की क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गांव सुल्तानपुर अंडरपास की ओर दो बाइक सवार लोग आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव सिसौली निवासी आकाश, गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव किलौरा निवासी सोनू, हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के तगासराय निवासी गौरव व लोधीपुर निवासी शिवम बताए हैं। जांच में बाइक चोरी की निकली। पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर चोरी की अन्य बाइक व स्कूटी भी बरामद की गई।
विज्ञापन




ऑन डिमांड करते थे वाहनों की चोरी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरोह के सदस्य ऑन डिमांड चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर व फर्जी कूटरचित तरीके से आरसी तैयार कर लोगों को बेच देते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ जनपद हापुड़, गाजियाबाद व मेरठ में चोरी, गैंगस्टर एक्ट व
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब 25 अभियोग पंजीकृत हैं।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें