फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चार लोग घायल

Fri, 30 Jan 2026 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोपाई में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोग नानई गांव में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए सभी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेरठ निवासी आदेश ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ मेरठ से गढ़ क्षेत्र के गांव नानई में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा थे। जैसे ही उनकी कार क्षेत्र के गांव पौपाई के पास पहुंची, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। कार में सवार ज्योति, सीमा और कमलेश के साथ चालक भी घायल हो गया। ज्योति की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए सभी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल चारों का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें