फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस मोहल्लों में नौ दिन तक चार-चार घंटे गुल रहेगी बिजली

Fri, 08 Nov 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड के चौड़ीकरण के चलते क्षेत्र के दस मोहल्लों में शनिवार से 17 नवंबर तक हर रोज सुबह 11 बजे से चार घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। आपूर्ति बाधित होने से पहले ही उपभोक्ताओं को जरूरी कार्य निपटाने होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड बिजलीघर के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है। संबंधित फीडर से मोहल्ला राजीव विहार, छज्जुपुरा, महेशपुरी, किशनपुरा, मजीदपुरा की गली नंबर एक और दो, कोठी गेट, पीरबाउद्दीन को सप्लाई दी जाती है।

बुलंदशहर रोड का चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन विद्युत लाइन की शिफ्टिंग नहीं हो सकी। अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइन शिफ्टिंग की कवायद शुरू की है। अवर अभियंता सत्यम कुमार ने बताया कि शनिवार से कार्य शुरू होगा। सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी, 17 नवंबर तक हर रोज यह कार्य किया जाएगा। उपभोक्ता पहले ही जरूरी कार्य निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें