फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दिया चार दिन का अल्टीमेटम

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ के घी व्यापारी के मुनीम से 7.35 लाख रुपये की लूट की वारदात से जिले के कारोबारियों में जबरदस्त गुस्सा है। रविवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


साथ ही चेताया कि इस अवधि में खुलासा न हुआ तो बाजार बंद किया जाएगा। उधर, एसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मुनीम से लूट का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
रविवार को व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल कसेरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी एसपी आवास पहुंचे।

व्यापारियों ने एसपी अलंकृता सिंह को बताया कि जिले में आए दिन कोई न कोई वारदात हो रही है। व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस करने लगा है। यदि यही हाल रहा तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि पुलिस ने पिलखुवा में हुई लूट का खुलासा नहीं किया तो उद्योग व्यापार मंडल बाजार बंद करने की रणनीति बनाएगा। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि घी व्यापारी के मुनीम से लूट का खुलासा करने के लिए पिलखुवा पुलिस के अलावा स्वॉट टीम को भी लगाया गया है।

जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। एसपी से मिलने वालों में अशोक बबली, ललित छावनी वाले, राजीव दत्तियाने वाले, प्रमोद दीवान, राजेंद्र पंसारी, रविंद्र पंसारी व राकेश पंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें