पिलखुवा। शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही गांधी बाजार और पिलखुवा बिजलीघर पर दो-दो काउंटरों से बिजली के बल जमा होंगे। दोनों स्थानों पर एक-एक अतिरिक्त काउंटर बनाया जाएगा।
गांधी बाजार और पिलखुवा बिजलीघर पर अब जल्द ही दो-दो बिल काउंटरों से बिल जमा होंगे और उपभोक्ताओं को लंबी कतार में लगने से छुटकारा मिल जाएगा।
अधिशासी अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि बिल जमा करने के लिए दोनों स्थानों पर काउंटर कम थे। एक-एक काउंटर बढ़ने से दो-दो काउंटरों से बिल जमा होंगे।