फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार पेटी अवैध पटाखे पकड़े, एक पर केस दर्ज

विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस ने पटाखों के साथ पकड़ा आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस ने पसवाड़ा रोड स्थित गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से करीब 107 किलोग्राम (चार पेटी) अवैध देशी पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि शनिदेव मंदिर के रास्ते अंडरपास के पास एक व्यक्ति पटाखों से भरे कार्टन लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शीशपाल निवासी नगला मोहल्ला, बहादुरगढ़ बताया।
सीओ ने बताया कि मौके पर चार कार्टन और एक प्लास्टिक की बोरी में अलग-अलग मार्का के पटाखे मिले। आरोपी ने दिवाली पर बिक्री के लिए पटाखे घर ले जाने की बात कही। सीओ राहुल यादव ने बताया कि आरोपी से पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें