फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोर के शिकार की सूचना पर दौड़ी गढ़ वन विभाग टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नानपुर में गढ़ वन विभाग टीम को मोर के शिकार की सूचना मिली। जिस पर पहुंची टीम ने जांच की तो मामला जनपद मेरठ के किठौर क्षेत्र का निकला। जिसके बाद गढ़ टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट आई। जबकि किठौर वन विभाग टीम ने दो आरोपियों पर मोर मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नानपुर क्षेत्र में मोर को मारने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत ही टीम के वन दरोगा अनुज जोशी को जांच के लिए भेजा गया। जहां मामला हापुड़-मेरठ की सीमा गांव शाहजहांपुर का निकला। जिसके बाद गढ़ वन विभाग की टीम ने किठौर पुलिस और वन टीम को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। वन दारोगा ने बताया कि जांच के दौरान पूरा मामला किठौर थाना क्षेत्र का निकला। जिसमें किठौर टीम द्वारा ही आरोपी इनायत और मोहसीन निवासी शाहजहांपुर, किठौर, मेरठ के खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण की पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किठौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें