हापुड़। निजामपुर स्थित आईएएस/पीसीएस कोचिंग सेंटर में खराब खाना देने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को खाने के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि एक अभ्यर्थी ने कोचिंग सेंटर में खराब खाना मिलने की शिकायत की थी। इस पर बुधवार को हॉस्टल पहुंचकर जांच की गई। इसमें आलू बैंगन की सब्जी, तैयार दाल और साबूत काले चने का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, सोमेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार ने गढ़ चौपला पर वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसके साथ कई स्थानों से कोल्ड ड्रिंक की जांच की और नमूने लिए।