फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मनीषा हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Wed, 20 Aug 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हरियाणा में मनीषा की हत्या के विरोध में सपाइयों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनीषा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया कि कैंडल मार्च तहसील चौपला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से शुरू होकर गढ़ रोड होते हुए अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्तंभ तक निकाला गया। आनंद गुर्जर ने सरकार और पुलिस की कार्यशैली व व्यवहार की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि मनीषा की हत्या को आत्महत्या का रुख देकर मामले को दबाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान तेजपाल प्रमुख, सीमा तनेजा, अब्दुल चौधरी, फारुख मलिक, वकार चौधरी, पुरुषोत्तम वर्मा, आदेश गोस्वामी, हमाद, आमिद चौधरी, रेशमा यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें