हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर में जगह-जगह कार्रवाई करते हुए अंडे, मछली, चिकन और मांस के 18 नमूने लिए हैं। जांच के लिए सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई नगर के लज्जापुरी, बुलंदशहर रोड आदि इलाकों में हुई है। जिसमें अंडे के छह, मछली के छह, चिकन के चार और मटन के दो नमूने संग्रहित करते हुए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खुले में मीट बेचना प्रतिबंधित है। ऐसा करने वालों को नोटिस भी दिए गए हैं। यदि कोई खुले में मीट बेचता है, नगर पालिका और संबंधित विभाग से एनओसी नहीं ली गई है तो कार्रवाई अब की जाएगी।