सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपनी आईडी बनाई हुई है। जिस पर उसके काफी फोटो भी हैं। किसी ने फेसबुक पर दूसरे नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। वहीं उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। इतना ही नहीं आरोपी फोटो पर अश्लील कमेंट भी कर रहा है। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।