फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने होली के मद्देनजर शुक्रवार को पांच दुकानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
विज्ञापन


टीम ने शुक्रवार को सुपर स्वीट्स एंड नमकीन हरोड़ा मोड़ सिंभावली से खोये का एक नमूना, राजीव शर्मा के प्रतिष्ठान ग्राम समाना से वनस्पति का एक नमूना, राहुल के प्रतिष्ठान छोटा मोहल्ला धौलाना से दही का एक नमूना, आशू किराना स्टोर पिलखवा से सरसों के तेल का एक नमूना, सुमित कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान बाजार बजाजा पिलखुवा से किशमिश का एक नमूना लिया गया।सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत दुकानों से नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार, संदीप कुमार, ओमप्रकाश, शिवदास सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें