फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Sun, 06 Dec 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है। शहर से निकलते ही ग्रामीण अंचलों में कोहरा पड़ने लगा है। कुछ मीटर दूर का भी नहीं दिख रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम में पिछले दो दिन में काफी बदलाव आया है। सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। शहर में  कोहरे के कारण भारी वाहन चालक होटलों पर अपने वाहन रोक रहे हैं।

जबकि हल्के वाहन चालक हैडलाइट जलाकर किसी तरह अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में खेतों में काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कोहरा खत्म होने का इंतजार करते हैं ताकि वह खेतों में काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें